फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के दादा भगवती प्रसाद का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

Mon, 13 Feb 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

 उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावां नगर के रहने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के दादा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद गुप्ता (97) का सोमवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
दादा भगवती प्रसाद के साथ यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावां नगर के रहने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के दादा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद गुप्ता (97) का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। यशस्वी इंडिया ए के पूर्व कप्तान हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।  

विज्ञापन


भगवती प्रसाद ने सुरियावां को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण निभाने के साथ ही स्वर्गीय पंडित श्यामधर मिश्र के साथ रहकर आजादी की लड़ाई भी लड़ी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने शहीद ध्रुवलाल मेमोरियल शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की।

यशस्वी के पिता गुड्डन जायसवाल ने बताया कि यशस्वी को इसकी जानकारी दे दी गई है। नगर के कई गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। परिवार में रमाकांत गुप्ता, लक्ष्मीकान्त, गुड्डन जायसवाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें