कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 250 लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया। कहा पीएम मुद्रा योजना से रोजगार सृजन हो रहा है। खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में पांच लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहयोगी रही है। जिसमें ऋण लेकर लोगों ने रोजगार का सृजन किया। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षित 250 लाभार्थियों को उद्योग विभाग ज्ञानपुर की ओर से टूलकिट वितरण किया गया। जिसमें सिलाई, लोहार, सोनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची, राज मिस्त्री आदि शामिल रहे। यहां किए जा रहे मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को लोगों ने देखा। खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में पांच लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल आदि मौजूद रहे।