फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अपराधियों पर शिकंजा, नौ माह में 168 पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने पिछले नौ महीने में 168 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपराधिक गतिविधियों से अर्जित 17 करोड़ 46 लाख की संपत्ति को जब्त की गई है। इसमें से 155 अपराधियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


अपराधियों के खिलाफ भदोही पुलिस सख्त है। पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुरुआती छह महीने में 130 से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन ने भी सिलसिले को जारी रखा है। मादक पदार्थों की तस्करी, गो तस्करी, लूट, हत्या, जालसाजी आदि मुकदमों में वांछित अपराधियों पर गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती रही। पुलिस विभाग आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी 2023 से सितंबर तक 168 अपराधियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। गैंगस्टर एक्ट के 18 प्रकरणों से संबंधित अभियुक्तों की अपराध से अर्जित 17 करोड़ 46 लाख 95 हजार 100 रुपये की चल व अचल सम्पत्ति को जब्त किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ किसी किस्म की रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें