फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छुट्टा घूम रहे गोवंश, किसानों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक छुट्टा घूम रहे गोवंश ने किसानों, राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। गोवंशों को पकड़ने के लिए तीन कैटिल कैचर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। छुट्टा गोवंशों के कारण फसलों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर की सड़कों पर छुट्टा गोवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। मुख्यालय होने के बाद छुट्टा पशुओं को पकड़ा नहीं जा सका है। दुर्गागंज तिराहे से केवल 100 मीटर की दूरी पर पशुपालन विभाग का कार्यालय है। जिले में स्थायी और अस्थाई कुल 31 गोशाला है, जिनमें 76 सौ गोवंश संरक्षित है। विभाग का दावा है कि अभियान चलाकर गोवंश को पकड़ा जाता है लेकिन हकीकत इससे अलग है। गोपीगंज, भदोही, ऊंज, सुरियावां, दुर्गागं सहित अन्य जगहों पर छुट्टा गोवंशों का असर देखा जा रहा है। विभाग का कैटिल कैचर बेकार पड़ा है। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग के कैटिल कैचर चलाने के लिए डीजल का बजट नहीं है। सीवीओ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि पिछले महीने चार्ज लिया है। तब से निरंतर कैटिल कैचर से गोवंश पकड़े जा रहे हैं और गोशाला में भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें