ज्ञानपुर। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र दुबे रविवार को लखनो पहुंचे। उन्होंने हिन्दूओं की एकता की बात की। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गोशालाओं को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की। कहा कि गाय, गंगा और हमारी गायत्री हमारी संस्कृति के आधार स्तंभ है। गोशालाओं पर टिप्पणी एक ओछी मानसिकता है। उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को भी गैर जिम्मेदराना बताया। कहा कि मेवाड़ के राजा राणा सांगा भारत की शान रहे हैं। ऐसे में उनके ऊपर इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि सामाजिक विघटन हिन्दुओं को एक न रहने के कारण बढ़ती जा रही है। इसलिए हिन्दुओं को एक लाने के लिए संगठन काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के कई जिलों में संगठन का गठन किया गया है। जल्द ही भदोही में भी संगठन का गठन होगा। मौके पर कोको दुबे, पप्पू दुबे समेत अन्य रहे।