ज्ञानपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए एक मई से जिला न्यायालय का समय बदल जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर इस व्यवस्था को एक मई को प्रभावी कर दिया जाएगा।
जिला जज अखिलेश दूबे ने बताया कि एक मई से 30 जून तक न्यायालय का कार्य सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक आधे घंटे का लंच होगा। उन्होंने न्यायालयों एवं कार्यालयों में तैनात तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आधे घंटे का लंच का समय इस प्रकार उपयोग किया जाएगा ताकि शासकीय काम बाधित नहीं हो। कर्मचारी किसी भी दशा में कार्यालय बंद कर लंच नहीं करेंगे।