फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साहसी युवकों ने गोताखोर समेत चार को डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर शुक्रवार को डूब रहे गोताखोर समेत चार लोगों को दो साहसी युवकों ने बचा लिया। इसकी लोगों ने सराहना की। घाट पर एकत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि सुरियावां बाजार निवासी तीन युवक सुबह आठ बजे गंगा स्नान करने आए। गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोर सुनील धईकार तीनों युवकों को बचाने के लिए पहुंचा। डूब रहे तीनों युवक उसे भी पकड़ लिए, जिससे वह भी डूबने लगा। गोताखोर समेत चारों को एक साथ डूबते देख प्रदुम्न मांझी और रामबाबू धईकार जान की परवाह किए बिना जान बचाई। गंगा से बाहर निकलने के बाद सुरियावां से आए तीन युवक बाइक से भाग गए। बता दें कि चार दिन पूर्व इटहरा गंगेश्वर घाट पर डूबे मवैया थानसिंह निवासी पिता-पुत्र का कोई पता अभी तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें