फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के विचारों से अपराधमुक्त होगा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी चिंतक लोहिया के विचारों से देश से भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी दूर होगी और अपराधमुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। उक्त बातें सोमवार को प्रदेश स्तरीय देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा लेकर पहुंचे प्रभारी अभिषेक यादव ने स्वागत के दौरान कही। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल का माल्यार्पण किया। अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार पूंजीवाद नीति से आम जनता की परेशानी बढ़ाने का काम किया है। किसानों से लेकर छात्र तक जनहित योजनाओं से वंचित होकर सुशासन की राह देख रहे हैं। यह तभी संभव है जब समाजवादी विचार धारा की सोच रखकर अमूल्य जनसमर्थन मिलेगा। मौके पर विधायक जाहिद बेग, प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, संतोष यादव, गामा यादव, रामयज्ञ पाल, ह्रदयनारायण प्रजापति, कल्लन यादव यशवंत सिंह, लालचंद बिंद, रमेश यादव, मनोज यादव, संतलाल, बच्चन पाल, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें