ज्ञानपुर। असनांव बाजार में स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि स्व. पासवान विभिन्न मंत्रालयों में रहकर दलितों, वंचितों के हित में काम किया। कहा कि लोजपा एनडीए के साथ आगामी विधान सभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अशोक पासी, अनिल कुमार, पवन कुमार, मो.इस्तियाक अंसारी, सरोज देवी, राजकुमार पासी, सुबास प्रधान, प्रदीप कुमार, शबाना बेगम, दूधनाथ पासवान, ताराशंकर सरोज, राममनोहर, घनश्याम आदि रहे।