उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, मामले में प्रशासन की ओर से कमेटी गठित होने के बाद भी जांच नहीं कराई गई।
आरोप है कि जांच कमेटी के नामित अधिकारी मौके पर पहुंचते ही नहीं। बताया कि कमिश्रर से भी शिकायत की गई है। इसके बाद भी जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।
इस मौके पर सभासद मो. हसनैन अंसारी, शीला देवी, जाकिरा, शफीक अहमद, जाकिर हुसैन, प्रदीप कुमार, हफीजुल्लाह आदि सभासद शामिल रहे।