फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज के गबन में कोटेदार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। क्षेत्र के गिर्दबड़ागांव निवासी और कोटेदार दीपक बेनवंशी के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तमाम सख्ती के बाद भी कुछ कोटेदारों पर लॉकडाउन का असर नहीं देखा जा रहा है। मामला चाहे अंत्योदय कार्डधारक, मनरेगा मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाला नि:शुल्क राशन रहा हो या फिर 15 अप्रैल से प्रति यूनिट 5-5 किलो मिलने वाला अतिरिक्त चावल का। हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर कोटेदार बाज नहीं आ रहे हैं। आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि अप्रैल में खाद्यान्न का उठान करने के बावजूद कोटेदार ने 17 क्विंटल गेहूं, 12 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया है। शिकायत पर एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने सख्त कदम उठाते हुए औराई थाने में कोटेदार के खिलाफ गबन का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें