सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार को उजागर कर सरकार को होने वाली आर्थिक क्षति से बचाया जा सकता है। यह बातें रविवार को दिल्ली से चंदौली जाते समय नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कही। जिला इकाई के अध्यक्ष विनीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और विभागवार की जा रही अवैध वसूली की सूची सौंपी। शिवनगर स्थित एक प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ब्लॉक से लेकर जिले स्तर पर दर्जनों विभाग केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं। अवैध वसूली से गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार पात्र लाभार्थी दर-दर तो अपात्र कई-कई योजनाओं का एक साथ लाभ उठाकर विभागों को अंधेरे में रखते हैं। उच्चाधिकारियों को मामलों से परिचित कराकर भ्रष्टाचार को रोक सकते हैं। इस मौके पर पं.सीताराम शर्मा, सुरेश मिश्रा, अनिल कुमार, सुशील तिवारी, रामआसरे, सुरेश सिंह बघेल, शिवपूजन सिंह, सोनू गुप्ता, टिंकू सिंह,प्रिंसू आदि रहे।