फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में पहली बार नहीं मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना की रफ्तार थम गई है। दो महीने में पहली बार शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिले। पांच मरीज स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर मात्र 12 रह गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही जिला कोरोना से मुक्त हो जाएगा। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के कारण 2021 के अंत से मरीजों के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह 2022 के पहले महीने में लगातार बढ़ता रहा। जिससे मरीजों की संख्या 300 से अधिक पहुंच गई। करीब एक महीने तक तेजी से बढ़ा संक्रमण फरवरी के दूसरे सप्ताह में धीमी होने लगी। एक दिन में 40 से 45 मरीजों के मिलने की गति धीमी हुई। फरवरी का दूसरा पखवारा शुरू होते-होते संक्रमण की दर काफी कम हो गई। जिससे एक्टिव केस की संख्या में भी काफी कम हो गई। पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या दो से तीन और पांच तक ही सिमटी रही। शुक्रवार को 2183 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिले। पूर्व में संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस की संख्या 12 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि वैक्सीनेशन के कारण संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के पहले सप्ताह में कालीन नगरी कोरोना से मुक्त हो जाएगी। बताया कि 2020 से अब तक कुल 8370 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि पौने सात लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें