फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे शंख, घरों में बजी ताली और थाली

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू से ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर सन्नाटा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को शाम पांच बजे मंदिरों से लेकर घरों में लोगों ने शंख, करताल, थाली और ताली बजाया। कोरोनो के रोकथाम में के लिए काम कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। जिसमें शाम पांच बजे लोगों से थाली, ताली बजाकर उत्साह बढ़ाने के लिए कहा था। जिसका असर जिले में भी देखने को मिला। शाम पांच बजते ही ज्ञानपुर, भदोही, औराई, गोपीगंज, ऊंज, सीतामढ़ी, सुरियावां, मोढ़, औराई, बाबूसराय, महराजगंज समेत सभी गावों में थाली-ताली बजाकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के बाहर भी लोगों ने शंख बजाया। भिदिउरा स्थित संकट मोचन मंदिर पर ग्रामीणों ने घंटा घड़ियाल, डमरु, शंख इत्यादि बजाकर इस संकट के घड़ी में सेवाभाव से खडे़ हर इंसान के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर रत्नाकर पाठक, राजकुमार पाठक, मयंक, मुरारी, सोनू, साधु, कृष्णानंद सिंह, उत्कर्ष, बालेंदु आदि रहे।

ज्ञानपुर नगर के गोयली गली में शाम पांच बजे ताली और थाली बजाते नागरिक।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें