ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार थम नहीं रही है। सोमवार को तीन नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या केवल 60 है। सोमवार को मिले संक्रमितों में कसियापुर में किशोर, भोरी और भंडा में युवक शामिल रहे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है।