कोतवाली में मुंबई की एक युवती का निकाह के लिए धर्मांतरण करा दिया गया। बेटी का पता मिलने पर पिता पहुंचा तो पता चला कि गैर समुदाय के युवक ने उससे निकाह भी कर लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुरज भोला यादव सिंह वाडी, असलफा, घाटकोपर साकीनाका, मुंबई का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन किरन की शादी 2019 में कमलेश यादव निवासी मंगलपट्टी, भदोही से हुई थी। विवाद के कारण वह 2021 में मायके चली आई। उसका का दो वर्ष का बेटा भी है। बताया कि उसके घर के बगल में स्थित कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद शाहरुख ने बहन से जान पहचान कर ली। 29 अगस्त को बहन लापता हो गई। शाहरुख भी गायब था। फोन करने पर उसने बताया कि किरन का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया है। यह भी बताया कि वह लोग पान दरीबा, कोतवाली में रह रहे हैं। भाई का आरोप है कि निकाह में युवक के परिजन व रिश्तेदार भी शामिल थे। इसके बाद मुंबई से आकर उसने तहरीर दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी अवनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।