फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने के लेकर विवाद, एसआई ने प्रधान को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में बुधवार की रात आई बरात में डीजे पर मनपसंद गाना बनाने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा किया दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर गए एक उप निरीक्षक द्वारा प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारने का भी मामला प्रकाश में आया। ग्राम प्रधान हरिनाथ पटेल ने उप निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए बताया कि बजरडीहा-कछवां मिर्जापुर से बरात आई थी। स्वागत-सत्कार के बाद द्वारचार के समय डीजे बज रहा था। उसी बीच घराती और बराती में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद कर लिए। बीच बचाव करते समय किसी ने 112 नंबर को सूचना दे दी। मौके पहुंचे उप निरीक्षक राम आशीष बिंद ने प्रधान से पूछताछ शुरू कर दी। प्रधान का आरोप है कि कुछ ही देर के बाद एसआई ने गाली दी और थप्पड़ भी मारा। बाद में थाने ले गए। वहां घंटों बैठाने के बाद शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। उधर, एसआई राम आशीष बिंद ने कहा कि मारपीट के मामले में बराती पक्ष ने कुछ लोगों पर मारने का आरोप लगाया। इस बारे में पूछताछ की गई तो प्रधान दूसरे तरीके से बात कर रहे थे। दो लोगों को हिरासत में लिया गया तो प्रधान भी थाने आने के लिए अड़ गए। थप्पड़ मारने या गाली देने का आरोप गलत है। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि थप्पड़ मारने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें