फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शौचालय व स्नान घर की तरफ सीसी कैमरा लगाने पर विवाद, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौचालय व स्नान घर की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बहू से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। महिला ने बताया कि रोजगार के सिलसिले में उसके पति व बच्चे बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी बहू के साथ रहती हैं। आरोप लगाया कि गांव निवासी अरुण दुबे, वरुण दुबे उर्फ अशोक दुबे, अंकित दुबे, सुमित दुबे, अमन दुबे, संदीप दुबे, सौरभ दुबे, अनुज दुबे और संजय दुबे एक राय होकर उसके घर के शौचालय व स्नान घर की तरफ सीसी कैमरा लगाने लगे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई तो वे विवाद पर उतर आए और उनके और बहू के साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो ये लोग तोड़-फोड़ कर भाग गए। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें