फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त, होंगे ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के कार्य में लापरवाही बरतना 12 ठेकेदारों को भारी पड़ गया। जल निगम ने उनके अनुबंध को निरस्त कर दिया है। अब उनको ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है। इससे संबंधित फर्म सरकारी कार्य नहीं करा पाएंगे। हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने साल 2019 में जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। जिले में इसकी शुरुआत साल 2021 में हुई। तीन चरणों में 400 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। कार्यदायी संस्था जी इन्फ्रा और वेलस्पन के माध्यम से ग्राम पंचायतों में तीन-चार साल से पाइप लाइन बिछाने, पेयजल टंकी बनाने का काम चल रहा है। अब तक 150 से अधिक स्थानों पर सीधे या टंकी के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरु हो गई है। शेष स्थानों पर अब भी काम आधा अधूरा पड़ा है। अधिकतर स्थानों पर ठेकेदारों की उदासीनता से काम प्रभावित है। कई गांव में तो छह से आठ माह से काम ठप पड़ा है। यही कारण है कि 50 फीसदी से अधिक स्थानों पर अभी तक पानी की आपूर्ति ही शुरु नहीं हो सका। लंबे समय से काम न होने पर जल निगम की तरफ से चेतावनी दी गई लेकिन उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसको संज्ञान में लेते हुए विभाग ने सख्ती शुरू कर दी। कार्यदायी संस्था के माध्यम से काम करने वाले 12 ठेकेदारों का अनुबंध ही निरस्त कर दिया। इसमें ज्ञानपुर में एक, डीघ में दो, औराई में दो, भदोही में चार, सुरियावां में दो और अभोली में एक ठेकेदार शामिल है। अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने बताया कि जल जीवन मिशन का काम पूर्ण करने का समय बढ़ गया है। 12 ठेकेदार छह महीने से कामकाज नहीं कर रहे थे। इसके कारण उनका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। अब उनको ब्लैक लिस्टेड करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें