फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रास्ते पर बह रहा दूषित पानी, ब्राह्मण बस्ती में आवागमन बंद

विज्ञापन
चौरी के वेदमनपुर में मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लाॅक के वेदमनपुर गांव की सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इससे गांव की ब्राह्मण बस्ती के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। इससे लोगों में रोष है। गांव की मुस्लिम बस्ती के घरों का पानी बस्ती के बीच स्थित तालाब में लंबे समय से जा रहा है। अब तालाब भरने और नाली जाम होने से दूषित पानी सड़क पर बहने लगा है। इससे ब्राह्मण बस्ती में जाने वाले मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिम्मेदारों की तरफ से समस्या को खत्म करने की कोई पहल नहीं हो रही है। अधिवक्ता वीरेंद्र दुबे, अरुण दुबे, रोमेश दुबे ने बताया कि मार्ग पर लंबे समय से दूषित पानी बह रहा है लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। अब तो पूरे मार्ग पर पानी फैल गया है, जिससे कोई न तो पैदल आ-जा सकता है और न ही बाइक से। अब गांव के लोग रास्ता बदलकर आने-जाने को विवश हो गए हैं। कहा कि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें