फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेत की मेड़बंदी करके बारिश के पानी का करें संचय

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बीते एक सप्ताह से बारिश शुरु है। इसे लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए किसान खेत के मेड़बंदी करें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि बारिश का पानी किसान खेत में संचयन करें। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है। वह सिंचाई करके धान की रोपाई कार्य शुरु कर दें। बताया कि जिन किसान ने नर्सरी नहीं डाली। वे अब नर्सरी डाल दें। कहा कि यदि जिंक और आयरन के कारण धान की नर्सरी में पीलापन दिखाई देता है, तो 0.5 फीसदी जिंक सल्फेट, 0.4 फोरेस सल्फेट, 0.2 फीसदी युरिया के साथ मिलाकर नर्सरी पर स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें