गोपीगंज। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नपा अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता और ईओ अमिता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वैश्विक महामारी कोविड-19 और नगरीय विकास पर आपसी सहमति जताते हुए सभासदों ने प्रस्ताव पारित कराया। नगर अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए वार्डों में साफ-सफाई, नुआन दवा का छिड़काव, घर-घर सैनिटाइजर, मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। छूटे और अधूरे विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। सभासदों ने नाली की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग की। इस पर शीघ्र ही कदम उठाने का आश्वासन दिया। जून माह के मासिक आय-व्यय विवरण की रूपरेखा सदन में पढ़कर सुनाई गई, जिस पर सहमति जता दी गई। इस मौके पर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, सोहनलाल गुप्ता, ज्योति नारायण गुप्ता, नरेंद्र दुबे, लीला देवी, माया देवी, श्रृंगार कुमार मौर्य, संदीप गुप्ता, मजहरउल्ला गुड्डू, संगीता देवी अग्रहरि, आनंद मोदनवाल, मोहित कुमार उमर वैश्य, अर्चना जायसवाल, अरुण कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।