सरोई। बिजली विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को तीन उप केंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में चले अभियान में 62 लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं 10 लाख 60 हजार रुपये की वसूली भी की गयी। टीम ने कारपेट सिटी उप केंद्र के जमुनीपुर कॉलोनी में 22 लोगों का कनेक्शन काटा। वहीं टीम ने बकायेदारों से सात लाख 55 हजार रुपये वसूले। इसके बाद टीम ने मूंसीलाटपुर उपकेंद्र व देवनाथपुर फीडर से पनईपुर, देवनाथपुर, लक्ष्मण पट्टी में 18 बकायेदारों का कनेक्शन काटा। टीम ने यहां एक लाख 40 हजार रुपये की वसूली की। इसी तरह बभनोटी उपकेंद्र से बभनोटी बाजार और सरोई बाजार में 22 लोगों का कनेक्शन काटा गया। टीम ने यहां से एक लाख 65 हजार रुपए की वसूली की। टीम में अवर अभियंता कुंवर ज्योति प्रकाश, अवर अभियंता मनोज कुमार, महीस पांडेय, राघवेंद्र सिंह, ऋषि यादव, साधु यादव, जयप्रकाश, राम प्रकाश आदि रहे। संवाद