फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना मीटर लगाए दिया कनेक्शन, जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिना मीटर लगाए बिजली कनेक्शन देने के मामले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपकेंद्र औराई में तैनात अवर अभियंता को प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। बीते दिनों उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली निगम की ओर से झटपट पोर्टल की जांच कराई गई थी। जांच में पता चला कि पोर्टल के कार्य में काफी लापरवाही बरती गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय ज्ञानपुर के औराई उपकेंद्र पर अवर अभियंता के पद पर भ्रितराज राम कार्यरत हैं। उन पर अन्य कार्यों के अलावा झटपट पोर्टल की भी जिम्मेदारी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली निगम की ओर से बीते अप्रैल से लेकर अगस्त तक झटपट पोर्टल के जरिए जारी हुए बिजली कनेक्शनों की जांच कराई गई।
साथ ही बीते एक सितंबर से चार सितंबर तक निरीक्षण करके सत्यापन भी किया गया। जांच में पाया गया कि झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को बगैर आरमर्ड केबल लगाए और बिना मीटर लगाए बिजली कनेक्शन दे दिया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने को लेकर जेई भ्रितराज राम को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनको कार्यालय प्रबंध निदेशक डिस्कॉम मुख्यालय वाराणसी से संबंद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने बताया कि बिना मीटर लगाए बिजली कनेक्शन देने के मामले में जेई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें