फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की उपलब्धता के लिए कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद व बीज की समय से उपलब्धता कराने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शीघ्र मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। अपर जिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यालय के मुख्य गेट से जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से किसानों की उपेक्षा की जा रही है वह ठीक नहीं है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे उर्फ राजन ने कहा कि योगी सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। किसान पूरी तरह से हताश व परेशान हैं। खाद व बीज की कालाबाजारी हो रही है। अंकुश न लगाकर कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। शीघ्र किसानों को खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेसजन बड़े आंदोलनों के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। प्रतिदिन डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, बिजली की कीमत भी पूरे देश भर में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के बारे में न सोचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। पूर्व पीसीसी सदस्य गीता गौतम व व वरष्ठि नेता शबाना खातून ने योगी सरकार पूरी तरह से असफल बताया। प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने भी प्रदेश सरकार की कमियों को गिनाया। कहा कि मौजूदा समय में किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस मौके पर पंडित दीनानाथ दुबे, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राकेश कुमार मौर्य, राजेश दूबे, सुरेश चंद गौतम, मसूद आलम, राजेश्वर दुबे, आशुतोष पांडेय, नाजिम अली, त्रिलोकीनाथ बिंद, आनंद मौर्य, हाजी शहजादा, सुरेश प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें