फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेसजनों का कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देर शाम गांधी पार्क में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से डरने वाली नहीं है। भाजपा हटाओ-लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाना चाहती है। इसे कभी सहन नहीं किया जा सकेगा। सुरेशचंद उपाध्याय, सुरेश गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में शासन सत्ता के बल पर दमनकारी नीति के खिलाफ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, हरिश्चंद दूबे, रमाशंकर बिंद, राजेंद्र मौर्य, संदीप दूबे, संतोष पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें