फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मनरेगा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
कांग्रेस की चौपाल में उप​स्थित लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अभोली। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कई गांव में चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों को भाजपा सरकार की मनमानी के बारे में बताया गया। मनरेगा में बदलाव करके इसे कमजोर करने की बात कही गई। अभोली ब्लॉक की ख्योंखर, ज्ञानपुर के देवनाथपुर, पाली, भदोही ब्लॉक के रयां गांव में आयोजित चौपाल में जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि सरकार मनरेगा को कमजोर कर रही है। मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल रही है। यह गरीबों के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और मजबूत करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा एवं किसान कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सहसंयोजक दिलीप मिश्रा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करना गांव, गरीब और किसान के भविष्य से खिलवाड़ है। इस मौके पर रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, मनोज गौतम, राजेश पाल, संतोष, शबाना खातून, शमशीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें