फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आदर्श युवाओं को ढूंढने के लिए कांग्रेस का टैलेंट हंट अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी टैलेंट हंट कार्यक्रम के जरिए ऐसे युवाओं को ढूंढेगी जो व्यक्तित्व कला, मीडिया संभाषण और सार्वजनिक विमर्श में दक्ष हों। पार्टी ऐसे लोगों का चयन करेगी जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हों। मथुरापुर में कार्यक्रम के पोस्टर जारी करते हुए जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि लोग 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का मानना है कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित है। उसके लिए यह एक खुला मंच है। प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता के रूप में आगे आने का अवसर दिया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम के तहत युवाओं को तराशना, प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस की नई पीढ़ी मजबूत आवाज बन सके। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने बताया कि टैलेंट हंट के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी के मंच से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह अभियान युवाओं में राजनीतिक जागरूकता और संवाद कौशल को बढ़ाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार दुबे, सुरेश चंद्र मिश्रा, राजन दुबे, राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, सुरेश गौतम, नाजिम अली, सुबुक्तगीन अंसारी, शिवपूजन मिश्रा, शमशीर अंसारी, राजेन्द्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें