कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी को किया गया हाउस अरेस्ट। स्रोत काग्रेस
सुरियावां। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी को बुधवार की रात पुलिस ने हाउस अरेस्ट की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसको लेकर आपत्ति जताई। कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना, बिना किसी स्पष्ट कारण हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कहा कि यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। कहा कि जब जनहित के मुद्दों को उठाने वाले लोगों को रोका जाता है, तब लोकतंत्र कमजोर होता है और जनता के अधिकारों का हनन होता है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि किसी आंदोलन में जाने की सूचना थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनके आवास पर गई थी।