फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी को मिला 2300 होम आईसोलेशन उपचार किट

विज्ञापन
गोपीगंज में होम आईसोलेशन उपचार किट को दिखाते कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र निषाद। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर से जनसामान्य को स्वस्थ रखने के लिए उ.प्र. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को 2300 होम आईसोलेशन उपचार किट जिला कमेटी को उपलब्ध कराया। गोपीगंज नगर स्थित अमानत पैलेस में जिला इकाई की संपन्न हुए सामूहिक पत्रकार वार्ता में उपस्थित होकर प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि सोमवार से ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चिकित्सकीय परामर्श लेकर जरुरत मंद परिवारों में किट का वितरण होगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया कि 2020 के प्रथम लहर में दूरगामी असर के कारण जिले में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा था बावजूद इसके लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गई। 2021 के दूसरे लहर में महामारी ने जब अपना असली रुप दिखाया तो हजारों की संख्या में गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार परिवार मौत की भेंट चढ़ गए। इसका एकमात्र कारण है कि विभागीय भ्रष्टाचार के चलते सरकार के फरमान को अधिकारी-कर्मचारी हल्के में लेकर कभी आक्सीजन की कालाबाजारी में व्यस्त रहे तो कभी सरकारी और निजी स्तर पर कोविड अस्पतालों की स्थापना करने में समय गवां दिया। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि कांग्रेस कमेटी की ओर से उठाए गए कदम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना पदाधिकारियों का मूल कर्तव्य है। इस मौके पर राजेश दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, विजय गौतम, सुरेश मिश्र, सुमित सिंह, अमृतलाल बिंद, राजेंद्र मौर्या, करमचंद, स्वालेह अंसारी, शशांक तिवारी, अशोक मिश्रा, अजय पांडेय, परवेज हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें