फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट : 4.63 करोड़ से सुधरेगी 250 बेसिक स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 4.63 करोड़ कंपोजिट ग्रांट से जिले के 250 से अधिक बेसिक स्कूलों (प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों) की सूरत सुधरेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या के हिसाब से एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के खाते में धनराशि भेज दी है। विद्यालय प्रबंधन जरूरत के हिसाब से विद्यालय के विकास पर रकम खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। पहले रंग-रोगन के नाम पर सभी विद्यालयों को सात से 10 हजार रुपये शासन से मिलते थे। इससे स्कूलों की न तो ठीक से रंगाई-पुताई हो पाती थी और न ही दूसरे सामान की खरीदारी। 2019-20 सत्र से सरकार ने स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट आवंटित करना शुरू किया। जिससे प्रधानाध्यापक जरूरत के हिसाब से स्कूलों में काम कराते हैं। विभाग के अनुसार एक से 30 तक बच्चों की संख्या पर 10 हजार, 30 से 100 बच्चों पर 25 हजार, 100 से 250 बच्चों पर 50 हजार, 250 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों वाले स्कूलों को एक लाख ग्रांट राशि जारी की जाती है। आवंटित ग्रांट को विद्यायल प्रबंधन रंगरोगन, चहारदीवारी निर्माण, ढोलक, हारमोनियम सहित शैक्षिक और खेलकूद सामग्री पर खर्च करते हैं। ग्रांट शुरू होने के बाद जिले के बेसिक विद्यालयों की सूरत बदली है। इस वर्ष शासन की ओर से जिले के कुरैया, नगुआं, फत्तूपुर, भिखारीपुर, पल्हैया, पचपटिया, हरिचंदनपुर, सोनहर, भुआजाग, सुल्तानापुर, कंतापुर, असनांव, प्रजापतिपुर, मिसिरपुर, रोटहां, सर्रोई, भोपतपट्टी, बेजवां, दरूनहा, खेमईपुर, पूरेशंभू, नारायनपुर, नंदापुर, भुलईपुर, परगासपुर छत्रशाहपुर में स्थिस बेसिक स्कूलों को ग्रांट जारी किया गया है।

इनसेट
कंपोजिट ग्रांट की धनराशि छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को भेज दी गई है। विद्यालय प्रबंधन विद्यालय के विकास के लिए पैसे को खर्च कर सकते हैं। इससे बेसिक विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने में शिक्षक रूचि लेंगे। परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था बदलेगी।- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए भदोही।
विज्ञापन

-
इनसेट
कंपोजिट ग्रांट से ये कार्य कर सकेंगे प्रधानाध्यापक

कंपोजिट ग्रांट से प्रधानाध्यापक विद्यालयों में मरम्मत, रंगाई पुराई के अलावा अन्य कार्य करा सकेंगे। धनराशि को विद्यालयों में पेयजल, शिक्षण सहायक सामग्री, कक्षों में टाइल्स लगवाने, फर्स्ट एड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, विद्युत उपकरण की खरीदारी, कंप्यूटर कक्ष, अनुरक्षण कार्य में खर्च कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार पेंटिग कार्य, स्टेशन, टाट पट्टी, चटाई, दरी, रेडियो प्रोग्राम, सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपकरण, सामान्य सामग्री, बागवानी किट जैसी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें