फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को बढ़ा रहे उलझे तार,विभाग देख रहा तमाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। विद्युत विभाग की लापरवाही से किसी दिन जामा मस्जिद गली में उलझे तार गंभीर हादसों का कारण बनकर आफत खड़ी करेंगे। गली वासियों ने अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर का ध्यान उक्त समस्या की ओर आकृष्ट कराकर निजात दिलाने की आवाज उठाना शुरु कर दिया है। बताते हैं कि पुलिस चौकी और जामा मस्जिद के बीच से गली दूसरे मार्ग को जोड़ती है। गली में दर्जनों परिवार रहते हैं जो बिना पोल के ही केबिल लगाकर कनेक्शन तो लिया लेकिन संरक्षा के नाम पर व्यापक लापरवाही बरती है जिसे बार-बार जानकारी देने के बाद भी विभाग दूर नहीं कर पा रहा है। चौकी बाउंड्रीवाल से सटकर लगे ट्रांसफार्मर से सैकड़ों केबिल जोड़कर अंदर खींचा गया है जो एक-दूसरे में उलझ कर बड़ी घटना का संकेत दे रहे हैं। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में शार्टसर्किट और अन्य मौसमों में तेज हवा चलने के कारण तार आपस में सटते हैं उस समय निकलने वाली चिंगारी से कई बार आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं फिर भी विभाग कुछ सोचने में पीछे हट रहा है। गली में ही मदरसा इस्लामिया रिजविया, दुकान और सुबह से शाम तक लोगों का आवागमन घटना होने पर कब लोगों को अपनी चपेट में ले लेगा कुछ भी नहीं कहा जा सकता। चौकी के इंचार्ज दयाशंकर ओझा से हुई शिकायत भी बेकार साबित हो रही है। गली वासियों ने नगर पालिका और विद्युत विभाग से अविलंब खंभे लगवाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें