फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घोसिया में मुकम्मल तरावीह, मुल्क की सलामती की दुआ

विज्ञापन
घोसिया में हिंदुस्तान की सलामती का दुआ करते मुस्लिम बंधु। संवाद
विज्ञापन
घोसिया। रमजान के मुबारक महीने में पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद की पहल पर दस रोज़ा तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत कर इबादत का सवाब हासिल किया। तरावीह की नमाज़ की इमामत हाफिज अबू हमज़ा साहब ने फरमाई और पूरे कुरआन शरीफ को मुकम्मल कराया। जैसे ही मुकम्मल होने का ऐलान हुआ, पूरा माहौल अल्लाह-हु-अकबर की सदाओं और भावुक दुआओं से गूंज उठा। नमाज़ियों ने हाफिज साहब को मुबारकबाद पेश करते हुए फूलों और दुआओं से नवाज़ा। इस नूरानी मौके पर खास तौर से मुल्के हिंदुस्तान की सलामती, देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। साथ ही नगर पंचायत घोसिया की खुशहाली, एकता और विकास के लिए भी हाथ उठाकर दुआ की गई। पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने कहा कि रमज़ान का पहला अशरा रहमतों का होता है और यह महीना सब्र, इबादत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है। उअपील की कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेक अमल करें और समाज में मोहब्बत व एकता का संदेश फैलाएं। इस मौके पर मोहिद अली, सादिक अहमद, हाजी मिजान, रुखसार अहमद, पप्पू भाई, फिरोज अली, हाजी असलम सूफी, जुनेद अहमद, शहजादा, सलमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें