फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा करें, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कार्यदायी संस्थाएं लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। इसमें शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कहना है मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह का। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर विकास कार्य की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उद्योग विभाग ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें बताया कि वर्तमान में जीबीसी के लिए 52 एमओयू तैयार कर लिया गया है। इसकी धनराशि 399.94 करोड़ है। विद्युत विभाग की तरफ से बताया गया कि आपूर्ति की अंकन की समस्या को दूर करने के लिए विभागीय मुख्यालय शक्ति भवन लखनऊ को अगवत कराया गया है। पर्यटन विभाग के लचर रवैये के कारण पर्यटन परियोजनाओं में विलंब होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रदेश स्तर में 69वीं रैंक मिलने पर सहायक पर्यटन अधिकारी को फटकार लगाई। इसके बाद ऑपरेशन कायाकल्प, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण, पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, संरक्षित गोवंश की सुपुर्दगी आदि पर मुख्य विकास अधिकारी ने सतत प्रगति करने को कहा। माध्यमिक शिक्षा के प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 38 राजकीय विद्यालयों में बालक/बालिका मूत्रालय, हैंड वॉशिंग यूनिट आदि के निर्माण बिना देरी करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, ग्रामीण अभियंत्रण ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की प्रगति जानी। इस मौके पर डीएसटीओ जितेंद्र कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम श्यामजी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें