फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों ने गिनाई समस्याएं,डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बृहस्पतिवार को भदोही नगर, डभका, सागररायपुर, मोहनपुर-ऊंज के फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थनापत्र सौंपे। गोपीगंज कोतवाली के सागररायपुर निवासी दिव्यांग माताफेर पांडेय ने आरोप लगाया कि वह लगभग आठ वर्ष से अपना हक पाने के लिए अधिकारियों के यहां दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बीते दिनों विपक्षी खपरैलयुक्त छप्पर को भी गिराकर कब्जा कर लिया। ऐसी स्थिति वह कहां जाए कुछ नहीं सूझ रहा है। मामले में राजस्व विभाग अपना फैसला दे चुका है बावजूद इसके कर्मचारी डीएम के यहां आने के लिए विवश कर रहे हैं। जमुंद-भदोही निवासी दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी बानो ने आरोप लगाया कि बीएलओ ड्यूटी में जाते समय कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पति को बीते दिनों मारपीट कर घायल कर दिया। डभका निवासी पीआरडी के जवान महेश कुमार ने युवा कल्याण अधिकारी पर ड्यूटी देने में हीलाहवाली का आरोप लगाकर जांच की मांग की। ऊंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रुक्मिणी देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षी जानबूझ कर उसके दरवाजे के सामने गंदे को बहा रहे हैं जो विवाद कारण बन रहा है। शिकायत पर पुलिस गई लेकिन विपक्षियों हरकत अभी तक जारी है। फरियादियों ने टीम गठित कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें