फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी मल्लूराम बिंद ने शुक्रवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बेसिक शिक्षा विभाग पर जांच रिपोर्ट में तथ्य छिपाने का आरोप लगाया। कहा कि प्राथमिक विद्यालय दानूपुर पूरबपट्टी में बच्चों की संख्या 256 है और शिक्षण कार्य के लिए मात्र चार कक्ष बने हैं। शिक्षण कार्य की बजाए शिक्षकों से दूसरे कार्य कराए जाते हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने से बैठने की समस्या होती है। अभिभावक बृजेश कुमार, दशरथ, राजेश कुमार, शिव कुमार, शिवबाबू बिंद, अनिल कुमार, मुरलीधर माली, राजेश माली, ज्ञानदास, भरतलाल, मनीलाल, विजयभान की शिकायत पर डीएम आर्यका अखौरी ने जांच की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी। एबीएसए अभोली से तथ्यों को छिपाते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दी, जो बच्चों के हित में नहीं है। मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें