फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पर शिकायत का तत्काल हो निवारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत का निवारण समय और सूचीबद्ध तरीके से किया जाए। अधिकारी कोतवाही न बरतें। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे। जिसे लेकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निवारण तत्काल किया जाए। उसके बाद संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क करें। जो अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं है, वे शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में जा रहा है। ऐसे अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। फील्ड में तैनात कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता से लें और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। डीएम के समीक्षा के दौरान कई विभागों के विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति रहे। जिसे लेकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें