फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यात्रा से वंचित होने के बाद टिकट दिखाते यात्री। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का गेट न खुलने से 50 से अधिक यात्री गंतव्य तक जाने से वंचित रह गए। काफी देर तक यात्रियों ने स्टेशन परिसर में हंगामा किया। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पटना से चलकर सिकंदराबाद की तरफ जाने वाली ट्रेन ज्ञानपुर रोड के प्लेटफार्म पर रुकी। पहले से ही ट्रेन में भीड़ होने के कारण किसी भी बोगी का दरवाजा नहीं खुला। शोरगुल मचाने के बाद भी बोगी का दरवाजा नहीं खुला और ट्रेन रवाना हो गई। इससे 50 से अधिक यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। यात्री राम कश्यप, सुखदेव, राम कुमारी, राजकुमार, पवन कुमार, राम बाई, धेनूलाल पटेल, नागेश्वर, सोनम, जलेश्वर प्रसाद ने बताया ट्रेन के किसी भी बोगी का दरवाजा प्लेटफार्म पर ट्रेन के खड़ी होने के बाद नहीं खुला। सभी यात्रियों के जनरल रिजर्वेशन टिकट भी बर्बाद हो गए। स्टेशन पर टिकट वापस भी नहीं किया गया। यात्रा से वंचित लोग सभी मिर्जापुर के रहने वाले हैं जिन्हें सिकंदराबाद जाना था। ट्रेन छूटने से सभी को रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें