फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बनने के बाद से ही सामुदायिक शौचालय में ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय का नारायणपुर गांव में हाल बेहाल है। यहां बने सामुदायिक शौचालय पर बनने के बाद से ही ताला लटका है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि तीन साल पहले बने शौचालय में न तो बिजली की व्यवस्था है। न ही पानी की। ऐसे में इसका उपयोग असंभव हो गया है। महिलाएं और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हैं, क्योंकि उन्हें खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने शौचालय तो बनवा दिया लेकिन उपयोग हम कर ही नहीं पा रहे। ग्रामीण आशुतोष, मनीष, रामआसरे समेत अन्य ने मांग की है कि शौचालय को तत्काल खोला जाए और उसमें नियमित सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे इसका सही उपयोग हो। ग्राम प्रधान सुरेश का कहना है कि बिजली की व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर शाैचालय शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें