फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में सिमटा संचारी अभियान, गांवों में संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जुलाई में महीने भर तक चला विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों तक सिमटकर रह गया। अफसर से लेकर गठित टीमों ने दफ्तरों में बैठकर सारा कोरम पूरा कर दिया। आलम यह है कि नगर से लेकर गांव तक दूषित पानी, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य ही नहीं नोडल विभाग भी अपनी जवाबदेही तय नहीं कर सके।
विज्ञापन

बारिश में संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत की गई। इसमें गांव-गांव साफ-सफाई की मुहिम चलाने से लेकर दूषित स्थलों पर दवाओं का छिड़काव आदि करना था, लेकिन अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया। 10 से अधिक नोडल विभागों ने भी इसको लेकर उदासीन बने रहे। संक्रमण को बढ़ावा देने में औराई ब्लॉक में माधोसिंह, डीघ में दरवांसी, बसहीं, गोधना, सूफीनगर-सुधवैं, मैलौना गांव की हालत सबसे दयनीय है। 31 दिवसीय नियंत्रण अभियान को विशेष रुप से चलाकर आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान को जलजमाव की निकासी, कीचड़ वाले मार्गों की सफाई, दुर्गंधयुक्त पानी में जला मोबिल डालने, गंदगी वाले स्थानों पर सूखे चुने का छिड़काव, संक्रमित पेयजल को शुद्ध रखने में ब्लीचिंग, क्लोरीन डालने की कार्य योजना सिर्फ कागजों में ही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें