गोपीगंज के ओंकार वाटिका में डांडिया नृत्य के लिए जुटी महिलाएं। संवाद
गोपीगंज। नगर के एक लॉन में शरद पूर्णिमा की रात आयोजित डांडिया नाइट में महिलाओं ने धमाल मचाया। डांडिया वाले गानों पर जमकर झूमने के साथ ही महिलाओं ने अलग-अलग गेम भी खेले। महिलाओं ने बेस्ट आउटफिट, आई मेकअप, कांस्ट्यूम में भाग लिया। वहीं डांस कंपटीशन व पहेली गेम में भी कला दिखाई। डांडिया नाइट व गरबा की शुरुआत ढोलीड़ा ढोल रे बजाओ.... नगाड़ा संग ढोल बाजे... हे शुभारंभ, हो शुभारंभ, मंगल बेला आई... आयो रे, आयो रे, आयो रे म्हारो ढोलना....जैसे गानों पर खूब झूमकर मस्ती की। आयोजक लक्ष्मी देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति व लोक परंपराओं को मजबूती मिलती है। वहीं महिलाओं में उत्साह का संचार होता है। डांडिया में भाग लेने के लिए नगर के कोने-कोने से महिलाएं पहुंचीं। सभी संगीत की धुन पर ताल मिलाकर देर रात तक डांडिया नृत्य करती रहीं। महिलाओं ने डांडिया व गरबा के अलावा अन्य डांस किए गए। इस मौके पर साधना कौशल, लक्ष्मी उमर, नेहा जायसवाल, सुषमा, शगुन, गुड़िया, पायल, संगीता, हनी, रीता अग्रवाल, निर्मला जायसवाल, नीलम, पूनम कौशल आदि रहीं।