फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र लक्षापूर में ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर में लगभग नौ लोग घायल हो गए। देर शाम हुई घटना में दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गई। घायलों का इलाज पास के ही एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। जौनपुर जिले के रामपुर निवासी कार में सवार कुल आठ लोग मिर्जापुर के कछवा से शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही अर्टिका कार लक्षापूर के पट्रोल टंकी के पास पहुंची। हाइवे निर्माण के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे से पानी की बोतल लदी आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर कार में जोरदाए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गए। टक्कर की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में घायल ट्रक चालक विनोद पांडेय (45) निवासी आज़मगढ़ के अलावा अर्टिका में सवार दशरथ (60), मुन्ना (40), नीरज (36), रंजीत (30), बब्बू (27), नरेश (29), चंदा देवी (50) और जानब (28) को चोटें आई है। गम्भीर रूप से घायल न होने के कारण सभी का इलाज पास के ही निजी चिकित्सालय में कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें