औराई। ज्ञानपुर के अछवर गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में मालवाहक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें पियरोपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसके पति एवं एक अन्य युवक घायल हो गए। हालत चिंताजनक होने पर घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। औराई के पियरोपुर निवासी साहिल पत्नी नजरूम बेगम (25) और फरियाद (22) के साथ बाइक से ज्ञानपुर जा रहा था। अछवर के पास मालवाहक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोग एक निजी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सीएचसी औराई भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने नजरूम को मृत घोषित कर दिया। साहिल और फरियाद की हालत चिंताजनक बनी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मालवाहक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। शाम को महिला की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम भेजा जाएगा।