फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोटे अनाज में भरपूर पौष्टिकता, सेहत रहेगी बेहतर

विज्ञापन
ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में महिला किसान को सम्मानित करते सीडीओ । स्रोत संगठन - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मिलेट्स मेले का शनिवार को समापन हो गया। इसी के साथ 10 दिनी स्वदेशी मेला भी संपन्न हो गया। मेले में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल भी हटने लगे हैं। अंतिम दिन सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ ने कहा कि आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि भी मोटे अनाज के सेवन की सलाह देते। हमारे पूर्वज भी मोटे अनाज को खाकर 100 से 120 वर्ष तक निरोग जीवन जीते थे। आज हम रासायनिक उर्वरक के अधिक प्रयोग से पैदा होने वाली उपज को खाकर बीमार हो रहे हैं। कम उम्र में तमाम प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जा रहे हैं। इसलिए सरकार मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा कि मोटे अनाज में भरपूर कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर औैर आयरन होता है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। जिले में लगातार किसान इसकी खेती को आगे आ रहे हैं। अतिथियों ने मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया। भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी कुमारी ईरम और विषयवस्तु विशेषज्ञ शिवाकांत ने मोटे अनाज की रेसिपी बनाकर प्रयोग करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मोटे अनाज की खास विशेषताएं हैं। इन्हें हर आदमी को अपने सामान्य जीवन में इस्तेमाल में लाना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिहाज से काफी हद तक फायदेमंद हैं। इस मौके पर आशुतोष सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें