ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के आपात चिकित्सा से बुधवार को ईएमओ प्रदीप कुमार अनुपस्थित रहे। नाराज सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समय से चिकित्सालय पहुंचे और काम शुरु करें। बुधवार सुबह तकरीबन 8.30 बजे एक मरीज जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में गंभीर हालात में पहुंचा। मौके पर ईएमओ अनुपस्थित थे। सीएमएस ने मरीज का उपचार कर दवा उपलब्ध कराई। उसके बाद आपात चिकित्सा में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से पूछा गया कि ईएमओ कहा पर है। जहां उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिससे नाराज उन्होंने ईएमओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जिला चिकित्सालय के आपात चिकित्सा में 60-70 मरीज देखे जाते हैं।