मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मी के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल से अनुपस्थित डॉ. देवेश पांडेय पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय लोगों से कार्य पद्धति में सुधार लाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहने पर नाराज सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।