कारोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है। रविवार को भी 100 से अधिक केंद्रों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने सीएचसी डीघ सहित आसपास के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।