फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, तीन एएनएम का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। सीएमओ डॉ. एसके चक ने रविवार को जयरामपुर पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि तीन एएनएम मुख्यालय पर नहीं रहती हैं। इस पर उन्होंनें नाराजगी जताई। तीनों का सात दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उपकेंद्र हरियावां की एएनएम अनीता मौर्या, सर्रोई की पूजा मौर्या, मूंसी की हंसा देवी मुख्यालय पर निवास नहीं करती हैं। प्रसव का कार्य भी नहीं कराती हैं। तीनों एएनएम का जुलाई का सात दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। पीएचसी के चहरदीवारी के पास उगी घास को साफ कराने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें