फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संभालेंगे सीएमओ और एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी से परेशान मरीजों को राहत दिए जाने के लिए शासन ने प्रशासनिक कार्यों को संभाल रहे चिकित्साधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के निर्देश के बाद इस क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने ओपीडी में 20 मरीजों को देखा। दरअसल अब सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के साथ ही सीएमएस भी सरकारी व जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। गौरतलब डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए अब सीएमओ और एसीएमओ ओपीडी संभाल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र जारी कर सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को हफ्ते में तीन दिन दो-दो घंटों के लिए मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिए। कहा कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एसीएमओ समेत सभी चिकित्साधिकारी ओपीडी में मरीजों को इलाज करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों को सप्ताह में एक दिन ऑपरेशन थियेटर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह बताया कि दिन निर्धारित कर चिकित्साधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी स्वास्थ्य अधिकारी निर्धारित अस्पताल में ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें