लखनऊ में सांसद के साथ सीएम योगी से मुलाकात करते सीईपीसी प्रतिनिधिमंडल। स्रोत-सीईपीसी
- फोटो : mathura
भदोही। जिले में आगामी 11 अक्तूबर को आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का उद्धाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सीएम के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक भागदौड़ तेज हो गई है। सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक कार्पेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके पहले रविवार को सांसद डॉ. विनोद बिंद व सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वॉटल के साथ प्रतिनिधिमंडल सीएम को मेले का उद्घाटन करने का न्योता देने पहुंचा था। आगामी 11 अक्तूबर को जिले में चौथा अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला लगने ला रहा है। मेले को लेकर आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से तैयारियां तेजी जा रही हैं। रविवार को शाम को सांसद व सीईपीसी चेयरमैन के साथ प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मुलाकात कर आया था। सीईपीसी प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब ने बताया कि वे लोग 25 मिनट तक सीएम से बातचीत हुई। इसमें अमेरिकी टैरिफ के बाद उपजी परिस्थितियों पर भी सीएम चर्चा की। इसके अलावा कार्पेट एक्सपो के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि आने के लिए निमंत्रण दिया गया। इस पर सीएम ने फौरी तौर पर आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आने की पुष्टि हो गई है। वे 11 को कालीन मेले का उद्धाटन करने आएंगे। निरीक्षण को पहुंचे डीएम व एसपी ने एक्सपो में मुख्यमंत्री मंच स्थल, पार्किंग समेत अन्य बिंदुओं को देखा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को तेजी से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों पीयूष बरनवाल, इम्तियाज अहमद, संजय गुप्ता, अनिल सिंह आदि थे।